बागपत जिला में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिस्मस डे | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

बागपत जिला में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिस्मस डे | New India Times

बागपत जिला के खेकड़ा, बड़ौत, रटौल, ललियाना, बाघु सहित अनेकों चर्चो में क्रिस्मस का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया और विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। खेकड़ा के सेंट पीटर सीएनआई चर्च में पादरी अजीत टाकरी, बड़ौत के सेंट थॉमस सीएनआई चर्च में पादरी प्रेम दयाल, रटौल और ललियाना के चर्चो में पादरी पीटर प्रकाश जी ने प्रार्थना कराई और परमेश्वर से विश्व कल्याण व विश्व शांति के लिए प्रार्थना की और सभी से बाईबिल के बताये रास्ते पर चलने की अपील की। सभी चर्चो को रंग-बिरंगी झालरों, क्रिस्मस ट्री, फूलों आदि से सजाया गया है और भव्य झांकिया तैयार की गयी है।

बागपत जिला में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिस्मस डे | New India Times

इस अवसर पर सांता क्लॉज ने बच्चों को उपहार भेंट किये और टॉफियॉ बांटी। जनपद बागपत में मनाये गये क्रिस्मस के त्यौहार में विभिन्न धर्मो के लोगों ने बढ-़चढ़कर हिस्सा लिया और एक दूसरे को केक खिलाकर क्रिस्मस की खुशियों को साझा किया। लोगों ने घरों में भी क्रिस्मस से जुड़ी झांकिया और क्रिस्मस ट्री तैयार किये है और अपने परिचितों को घर में आमंत्रित कर और केक खिलाकर क्रिस्मस की खुशियां मना रहे है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.