महिला हिंसा उन्मूलन जागरूकता अभियान का एडीजीपी ग्वालियर ने किया समापन | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

महिला हिंसा उन्मूलन जागरूकता अभियान का एडीजीपी ग्वालियर ने किया समापन | New India Times

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 25.11.2022 से 23.12.2022 की अवधि में National Gender Campaign आयोजित करने हेतु निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के परिपालन में ग्वालियर पुलिस द्वारा जिले के सार्वजनिक स्थानों, स्कूल कॉलेज तथा शैक्षणिक संस्थानों पर जाकर आमजन एवं छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिये जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम का आज पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में मुख्य अतिथि अति. पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री डी.श्रीनिवास वर्मा,भापुसे द्वारा समापन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे, महिला सेल की नोडल अधिकारी/अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) ग्वालियर श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे एवं डीएसपी महिला अपराध सुश्री हिना खान सहित पुलिस के महिला अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में एसपी ग्वालि toयर द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर एडीजीपी ग्वालियर जोन ने उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियो से ऊर्जा डेस्क के कार्य में उनको आ रहीं समस्याओं के संबंध में जानकारी लेकर, उनका निदान किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि किसी भी प्रकरण में जांच के दौरान इस बात की विशेष सावधानी रखी जावे कि कोई निर्दोष व्यक्ति न फसे, क्योंकि कई प्रकरणों में यह देखने में आता है कि पीड़ित पक्ष घटना के समय कई व्यक्तियों के नाम दुर्भावनावश लिखा देता है। उन्होने कहा कि महिला संबंधी प्रकरणों में अनावश्यक विलंब न किया जाकर समय सीमा में विवेचना पूर्ण चालान पेश किया जावे। अबोध बालिकाओं के विरूद्ध हुई घटनाओं में अक्सर यह देखने में आया है कि उनके माता-पिता कई बार ट्रायल के समय पक्ष विरोधी हो जाते हैं जिससे विपरीत प्रभाव पड़ता है, इसलिए पुलिस को उनके परिजनों से निरन्तर संपर्क बनाए रखकर उन्हे यह भरोसा दिलाया जाना चाहिए कि पुलिस उनके साथ है तथा माननीय न्यायालय से आरोपी को उसके किये गये कृत्य की सजा अवश्य मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने कहा कि पुलिस को महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता बरतते हुए कार्यवाही करनी चाहिए। किसी भी प्रकार के गंभीर अपराध की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही की जाना चाहिए तथा महिला संबंधी अपराधों का समयावधि में निराकरण किया जाना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक, अजाक रेंज ग्वालियर श्री पंकज पाण्डेय द्वारा उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियों को डिजीटल साक्ष्य एकत्रित करने तथा प्रकरण के निकाल में उनके महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा महिला संबंधी अपराध में विवेचना के दौरान आने वाली कठिनाइयों के संबंध में उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर उन्होने कहा कि महिला फरियादियों को थानों में स्थित ऊर्जा डेस्क/महिला डेस्क के कमरे में बुलाकर महिला पुलिस अधिकारी द्वारा उनकी शिकायत सुनी जानी चाहिए तथा उन्हे भरोसा दिलाना चाहिए कि उसकी शिकायत पर पुलिस द्वारा विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.