उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत ने इमरान कुरैशी को आगरा का जिला उपाध्यक्ष किया नियुक्त | New India Times

आबिद कुरैशी, आगरा (यूपी), NIT:

दिनांक 18 फरवरी को दरगाह अबुल उल्लाह निवासी इमरान कुरैशी को उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत के सरपंच नदीम नूर और प्रदेश अध्यक्ष काज़मी साहब, जिला अध्यक्ष मुश्ताक कुरैशी तथा खादिम-ए-मिल्लत आबिद कुरैशी द्वारा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद इमरान कुरैशी ने मुस्लिम समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि वह हर समय समाज के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने मुस्लिम महापंचायत के जिला अध्यक्ष और पूरी टीम का दिल से शुक्रिया अदा किया।

नियुक्ति के दौरान सरपंच नदीम नूर, प्रदेश अध्यक्ष काज़मी साहब, जिला अध्यक्ष मुश्ताक कुरैशी, खादिम-ए-मिल्लत आबिद कुरैशी, भावी प्रधान चांद भाई, महफूज़ अल्वी, इरफान कुरैशी, फरमान, कैफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.