होली, रमजान और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने आगामी त्योहार होली, रमजान एवं बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत, क्षेत्राधिकारी पुवायाँ, प्रभारी एसओजी धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी सर्विलांस तथा नगर क्षेत्र के समस्त चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि त्योहारों एवं परीक्षाओं को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित गश्त बढ़ाने, अराजक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने, भ्रामक एवं उत्तेजक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा परीक्षार्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.