यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अग्रवाल नवयुवक मंडल बाड़ी द्वारा नवयुवक मंडल अध्यक्ष अमित मंगल की अध्यक्षता में धौलपुर जिला अग्रवाल युवा महासंघ धौलपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन गुलाब बगीची के पास बरखंडी महादेव मंदिर पर किया गया।
अग्रवाल नवयुवक मंडल बाड़ी की टीम द्वारा जिला अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, प्रखर मंगल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष के के बंसल, महामंत्री शैंकी गोयल, कोषाध्यक्ष रवि मित्तल बसेड़ी, सूचना प्रसार मंत्री अंशुल गर्ग एवं मीडिया प्रभारी रवि गोयल दौपुरा वालो का साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष कपिल गर्ग ने बताया कि हमें किसी भी बुरी संगति में नहीं पड़ना चाहिए समाज में कुरीति को हटाना मेरा सबसे पहला प्रयास होगा।
इसी क्रम में डॉ. प्रखर मंगल ने कहा कि समाज में समाज सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए एवम उन्होंने आगामी महीने में अग्रोहा धाम जाने वाली यात्रा की पूरी रूप रेखा से अवगत कराया।
जिला महामंत्री शैंकि गोयल ने कहा की मेरा प्रयास जिले के सभी युवाओं को साथ लेकर चलने का रहेगा और हम जिला युवा महासंघ के बैनर तले कई सामाजिक कार्य आने वाले समय में आयोजित कराएंगे।
कोषाध्यक्ष रवि मित्तल ने कहा की बाड़ी के लोग काफी मेहनती लगनशील है उन्होंने मुझे बुलाया इसके लिए नवयुवक मंडल बाड़ी का सदैव आभारी रहूंगा।
बसेड़ी से पधारे युवा प्रदेश सचिव रवि गोयल दौपुरा वालो ने कहा कि हमारे समाज में गुट बाजी दिनो दिन बढ़ती जा रही है इस द्वेष भावना को छोड़कर हम सभी भाइयों को एकजुट होकर समाज में सभी को साथ लेकर चलना चाहिए इसी क्रम में उन्होंने धौलपुर जिला महासमिति धौलपुर के जिला अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ समाजसेवियों से आग्रह किया कि समाज में खेलने वाली गुटबाजी को ध्यान में रखते हुए द्वेष भावना को दूर करने का सार्थक प्रयास करें।
कार्यक्रम का मंच संचालन महामंत्री अंशुल गर्ग व एडवोकेट विपिन गर्ग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम समापन पर बाड़ी इकाई अध्यक्ष अमित मंगल द्वारा सभी आगुंतको का आभार व्यक्त कर धन्यवाद प्रकट किया गया।
