नरेंद्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (मप्र), NIT:

सुवर्ण नगरी जलगांव के नामचीन जोहरी ईश्वरलाल जैन के पुश्तैनी फर्म RL Jewellers और अन्य इकाइयों पर CBI की टीम ने दस्तक दी है। स्थानीय अखबारों ने इस खबर को फ्रंट पेज पर छापने के बजाये जिला संस्करण में जगह दी है। जानकारी के मुताबिक जैन ने फर्म के विस्तार के लिए SBI से 2009 मे 526 करोड़ रुपये के ऋण लिया था। रिकवरी में रिस्पॉन्स के चलते बाद में संबंधित खाता NPA घोषित किया गया। इसी बीच बैंक की ओर से मामला कोर्ट में भी गया। ऋण की रिकवरी को लेकर CBI के समक्ष दायर शिकायतों के चलते CBI ने जैन के संपत्तियो पर दबिश दी . CBI की टीम ने जैन और उनके पुत्र मनीष के नासिक, जलगांव, मुंबई स्थित वाणिज्य अस्थापनों और निवास पर जाकर लैपटॉप समेत अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए। विदित हो कि ईश्वर जैन किसी जमाने में NCP के राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। राजनीति में जैन के आशीष से फलेफुले कुछेक तत्वों की बात करें तो जो व्यक्ति किसी जमाने में घर के किराए और फटफटी का मोहताज था वह नेता बनने के बाद करोड़ों का बंगला, हजारों करोड़ रुपयों की संपत्ति का ऐश्वर्य भोग रहा है। अब जब CBI ने जिले में दस्तक दे ही दी है तो लोग यह कहते सुने जा रहे हैं कि लगे हाथ इस थर्ड पार्टी नेता की अपार संपत्ति के सोर्स की जांच कर लेनी चाहिए।
