पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं ग्रामीण, आज़ादी से अब तक नहीं हुआ सड़क निर्माण | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं ग्रामीण, आज़ादी से अब तक नहीं हुआ सड़क निर्माण | New India Times

जनपद मुख्यालय के अंतिम छोर आलमोद के ग्राम छातीआम के ढ़ाना पीपल पठार तारीफ खेड़ा से होते हुए खारसी आडेवास तक लगभग 8 किलोमीटर की दूरी है परंतु यहां पर कई वर्षों से निवासरत परिवारों को पक्की सड़क की सुविधा नहीं मिल पाने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही बारिश के समय परेशानी डबल हो जाती है। आज तक पक्की सड़क का निर्माण जगह पर नहीं किया गया। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि कई बार आवेदन देने के बाद भी इस ओर ध्यान देकर निराकरण नहीं किया गया है जिससे कि बारिश के समय अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खराब सड़क होने से आवागमन पैदल चलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द ध्यान देकर इस का निराकरण किया जाए जिससे के ग्रामीण वासियों को इस सड़क की सुविधा का लाभ मिल सके। ग्रामीणों द्वारा मिट्टी पत्थर से सड़क निर्माण कर टेंपरेरी व्यवस्था आवागमन के लिए की गई है परंतु वह भी ज्यादा दिन तक टिकाऊ नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article