सामूहिक विवाह अव्यवस्थाओं का शिकार, दंपतियों ने थामा एक दूजे का हाथ | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सामूहिक विवाह अव्यवस्थाओं का शिकार, दंपतियों ने थामा एक दूजे का हाथ | New India Times

जुन्नारदेव जनपद पंचायत के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम विकासखंड के जीएम ऑफिस ग्राउंड में कराया गया परंतु इस सामूहिक विवाह का कांग्रेस ने बहिष्कार किया और विधायक द्वारा इस विवाह समारोह में विधायक की फोटो ना लगने पर नाराजगी जताई साथ ही दहेज सहित अन्य मामलों पर अव्यवस्था नजर आई।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया जहां पर लगभग 391 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। दूरदराज के ग्राम से वर वधु आज सामाजिक रीति रिवाज से विवाह सूत्र में बंधे और सरकार की इस योजना में लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में उन्हें गायत्री मंत्र उच्चारण और काजी के द्वारा निकाह कुबूल कराया गया। शासन की योजना के अनुसार उन्हें दहेज के स्वरूप बर्तन, बिस्तर, अलमारी, वर वधु के कपड़े, सिंगार सहित अन्य सामग्री भेंट की।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के द्वारा कार्यक्रम का बहिष्कार किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि गरीब की बेटी की शादी का बहिष्कार करने वाले कांग्रेसियों को जनता आने वाले समय में उखड़ फैंकेगी।

अव्यवस्था की भेंट चढ़ा मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम

सामूहिक विवाह अव्यवस्थाओं का शिकार, दंपतियों ने थामा एक दूजे का हाथ | New India Times

विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में अव्यवस्था का आलम बना रहा। यहां प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नाबालिग कैटरर्स अपना काम करते नजर आए जो लोगों की झूठी प्लेट उठाकर ले जाते दिखे। इतना ही नहीं दूरदराज से आए बारातियों को भी अव्यवस्था के साथ भोजन भी नसीब नहीं हो पाया। प्लेट के लिए भागदौड़ मची रही, लोग टैंकरों के पास दूसरों की झूठी प्लेट धोकर खाना लेने लाइन में खड़े इंतजार करते रहे, वही जिस स्थान पर भोजन पकाया जा रहा था वहां भी मक्खियां भिन्न-भिन्न आ रही थीं।

लाखों खर्च लेकिन व्यवस्था शून्य

वैसे तो सामूहिक विवाह कार्यक्रम इतने बड़े स्तर पर कराया गया जिसमें शासन के लाखों रुपए व्यय किए गए लेकिन व्यवस्था के नाम पर यहां अव्यवस्था ही रही, लोगों को भोजन करने जमीन पर बैठने पर मजबूर होना पड़ा और पीने के पानी के लिए टेंकरो के पास गिलास तक नहीं मिले।

By nit