अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन करने वाले दो ट्रैक्टर ट्राली जप्त | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन करने वाले दो ट्रैक्टर ट्राली जप्त | New India Times

जुन्नारदेव थाने से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चिकलमहु के समीप अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पर पुलिस ने दबिश देकर महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर भूमिपुत्र 275 डीआई जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 28 एसी 7616 अपराध क्रमांक 273/22 दूसरी कारवाही जुन्नारदेव विशाला रोड के समीप से अवैध रेत का परिवहन करते हुए पकड़ाया महिंद्रा कंपनी का 275 डीआई मॉडल बिना नंबर के जिसका अपराध क्रमांक पुलिस ने 274/22 दर्ज किया पुलिस द्वारा दोनों ही ट्रैक्टर-ट्राली जुन्नारदेव थाने में आधी रक्षा में खड़ा करवाया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 279 गोड़ं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा अवैध रेत माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसा गया है जिस कार्यवाही से हड़कंप का माहौल मच गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही जिला पुलिस अधीक्षक एसपी विवेक अग्रवाल के निर्देशन पर पुलिस द्वारा अवैध रेत माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.