एनसीसी और एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

एनसीसी और एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ वाय के शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 8 दिसंबर गुरुवार को आयोजित किया गया। जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक शाखा से अभिकांत बेले काउंसलर, शशिकांता नीकम स्टाफ नर्स, अटेंडर कोकड़े जी, टेक्नीशियन गुरुप्रसाद पहाड़े, जुन्नारदेव स्वास्थ्य केंद्र से डॉ सुरेंद्र बुनकर, डॉक्टर रुपेश उईके, डॉ राजकुमार झरबड़े द्वारा विद्यार्थियों की जांच की गई। पूरे शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव के बीएमओ डॉक्टर बाथम का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। उक्त शिविर में उत्साहित युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा पूरे जोश एवं उत्साह के साथ रक्तदान शिविर में सहभागिता दी और रक्तदान किया राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स द्वारा बड़ी संख्या में रक्तदान किया गया डाॅ. तांडेकर द्वारा विद्यार्थियों को रक्तदान करने के फायदे बताएं। डॉक्टर रश्मि नागवंशी एवं प्रो लेफ्टिनेंट मोहम्मद आबिद, डॉ एसके शेण्डे द्वारा शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम अधिकारी डॉ रश्मि नागवंशी एवं खेल अधिकारी नीरज पाल द्वारा भी रक्तदान किया गया।

एनसीसी और एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

रक्तदान महादान की बात कही एनसीसी कैडेटों ने —- संपूर्ण शिविर के दौरान एनसीसी और एनएसएस के कैडेट और स्वयंसेवक सेविकाओं ने शिविर में सकारात्मक भागीदारी दी इस दौरान एनसीसी के कैडेटों ने रक्तदान महादान की बात कहते हुए बड़ी संख्या में रक्तदान किया साथ ही लेफ्टिनेंट मोहम्मद आबिद ने भी विद्यार्थियों सहित एनसीसी कैडेट का उत्साहवर्धन किया।
उक्त शिविर में प्रोफेसर आर डी वाडीवा, डाॅ. संगीता वाशिंगटन डॉक्टर सागर भनोत्रा, डॉ रीना मेश्राम, डाॅ कविता मुकाती, प्रो जागृति उईके, डॉ गुंजा माहोरे, प्रो मनोज मालवीय, लक्ष्मी नागवंशी, विजय मालवीय, रवि राधे, नितिन उपस्थित रहे।

नंदकिशोर अंकिता सुरभि शीतल ममता दिव्या नरेश अरुण अमित गोपाल अनुराग कुलदीप दीपेश चंचलेश अकाश विक्की विपुल आदि विद्यार्थियों ने रक्तदान महादान के अंतर्गत सेवा भाव से रक्तदान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.