शासकीय महाविद्यालय मनावर में हुआ प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार विषय पर सेमिनार का आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासकीय महाविद्यालय मनावर में हुआ प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार विषय पर सेमिनार का आयोजन | New India Times

शासकीय महाविद्यालय मनावर में विश्व बैंक एवं रूसा परियोजना के अंतर्गत आंतरिक गुणवत्ता उन्नयन शाखा के निर्देशन पर राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा एवं साक्षात्कार विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का प्रारंभ डॉ. सेवंता मुवेल के स्वागत भाषण के साथ किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में श्री बंटी बुंदेला जीके ट्रिक मनावर कोचिंग के संचालक द्वारा व्याख्यान दिया गया जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कैसी करनी है। साक्षात्कार के लिए विभिन्न पहलुओं साथ ही प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत एवं सफलता के लिए संघर्ष के बारे में जानकारी प्रदान की इस सेमिनार में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरसी पांटेल एवं आइक्यूएसी अधिकारी डॉ. आईएस सस्तिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। सेमिनार में महाविद्यालय के 200 से भी अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया इस सेमिनार में डॉ. के एस वास्केल] प्रो. मोनिका डावर] डॉ. प्रकाश गुजराती] डॉ. एमएस अजनार] डॉ नूतन राजपूत] डॉ.प्रगति जैन] डॉ. नीरज चौहान] डॉ. मनोज पाटीदार] प्रो. ज्योति बर्फा] डॉ.अनीता शर्मा] डॉ.वैशाली जोशी] प्रो. मथुरिया] प्रो. विष्णु बर्मन] डॉ. जितेंद्र सोलंकी] प्रो. बालेश्वर] प्रो. मारु प्रियंका जैन एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे सेमिनार का संचालन प्रो. सुनील राठौर एवं आभार डॉ शंकर सिंह गोखले द्वारा माना गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.