वोटर्स के शिफ्टिंग पर फंसा पेच : चुनाव आयोग ने खुला छोड़ा वोट चोरी का दरवाज़ा ?? | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

वोटर्स के शिफ्टिंग पर फंसा पेच : चुनाव आयोग ने खुला छोड़ा वोट चोरी का दरवाज़ा ?? | New India Times

मतदाता शुद्धिकरण प्रक्रिया अर्थात विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR में मतदाता को स्थानांतरण करने के लिए दी गई छूट ने SIR की सारी कवायद को संदेह के कटघरे में खड़ा कर दिया है। जामनेर ब्लॉक को लेकर उपजिला अधिकारी मंजूषा घाटगे की अध्यक्षता में संपन्न राजनीतिक पार्टी सदस्यों की बैठक में मयूर पाटील और जावेद इकबाल अब्दुल रशीद मुल्लाजी द्वारा पूछे गए एक वोटर के एक बूथ से दूसरे बूथ पर माइग्रेट करने के सवाल ने चुनाव आयोग की पोल खोल कर रख दी है। मयुर पाटील जावेद मुल्लाजी के पूछा कि नगर परिषद चुनाव में वोट करने वाला वोटर कल तुरंत जिला पंचायत के लिए वोट करेगा ऐसे माइग्रेट वोटर्स का वोट शिफ्टिंग करने का रास्ता बंद किया जाना चाहिए।

वोटर्स के शिफ्टिंग पर फंसा पेच : चुनाव आयोग ने खुला छोड़ा वोट चोरी का दरवाज़ा ?? | New India Times

राजस्व के अफसरों ने बताया कि इस बारे मे चुनाव आयोग के अपने अधिकार है आपके सुझाव आयोग तक पहुंचाने के सिवाय हम कुछ नही कर सकते। विदित हो कि देश के 09 राज्यो और 03 केंद्र शासित प्रदेशो में 04 करोड़ 50 लाख वयस्क लोग अस्थायी वोटर्स की श्रेणी में है जो किसी भी राज्य की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। जामनेर में 3 लाख 34 हजार वोटर्स में 2 लाख 83 हजार का सफ़ल मैपिंग किया गया है। 9807 वोटर मृत है , 12649 की मैपिंग नही हो सकी है , 19712 मैच नहीं हो पाए।

वोटर्स के शिफ्टिंग पर फंसा पेच : चुनाव आयोग ने खुला छोड़ा वोट चोरी का दरवाज़ा ?? | New India Times

कुल मिलाकर 38 हजार वोटर डिलिस्टेड किए गए है अब इन सभी को नोटिस दे कर कागज़ी दस्तावेजों के आधार पर लिस्ट में जुड़ने का मौका दिया जाएगा। 4 नवंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। जामनेर में SIR का सबसे अधिक नुकसान बीजेपी को बताया जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया को नज़दीक से जानने वाले बताते है कि चुनाव आयोग की ओर से माइग्रेट वोटर्स को मिली शिफ्टिंग की सहूलियत ने बोगस वोटिंग के लिए चोर दरवाज़ा खुला छोड़ रखा है।

शेन्दुर्नी में दही हांडी उत्सव :
जामनेर ब्लॉक के शेन्दुर्नी में 42 साल से चली आ रही दही हांडी उत्सव को इस बार धूमधाम से मनाया गया। मेयर गोविंद अग्रवाल , शिवसेना UBT के प्रकाश पाटिल , उस्मान भाई , युवराज बारी , डॉ नीलम अग्रवाल , श्रीकृष्ण धनगर , सभी पार्षद उत्सव समिति के सदस्य मौजूद रहे। जामनेर में गणेश जी के आगमन की डीजे युक्त रैलियो के कारण ट्रैफिक जाम से लोग परेशान है। मंत्री गिरीश महाजन तीस साल में जामनेर शहर के लिए एक बायपास नहीं बना पाए है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.