सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत | New India Times

जुन्नारदेव थाने से मिली जानकारी के मुताबिक दमुआ अंतर्गत रामपुर के समीप अज्ञात कार चालक ने टू व्हीलर चालक को रौंद दिया जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची और वाहन की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव लाया जहां युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस एसआई सुनील वाडीवा ने जीरो पर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा। मृतक महेश पिता सुमर लाल शीलू उम्र 25 साल निवासी शेरा ढ़ाना सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच के लिए संबंधित थाना दमुआ को सौंपा जाएगा। मामले की जांच जारी है। मृतक को सिर में गंभीर चोटें आई थीं जिसके कारण युवक की मौत हो गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.