कांग्रेस नेत्री एवं सेविका शालिनी शर्मा ने रॉयल ब्राइट लीजेंड पब्लिक स्कूल में पहुंचकर बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कांग्रेस नेत्री एवं सेविका शालिनी शर्मा ने रॉयल ब्राइट लीजेंड पब्लिक स्कूल में पहुंचकर बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस | New India Times

बच्चों के साथ मिलकर रॉयल ब्राइट लीजेंड पब्लिक स्कूल में विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेत्री एवं सेविका शालिनी शर्मा का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का बच्चों के साथ जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया क्योंकि चाचा नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था, बच्चों को वह बहुत प्यार करते थे, कुछ अपना समय बच्चों को हमेशा दिया करते थे, बच्चे देश का भविष्य होते हैं बच्चों को अच्छी शिक्षा अच्छी दिशा मिलनी चाहिए ऐसे विचार चाचा नेहरू के थे जिन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विधानसभा क्षेत्र धौलपुर शालिनी शर्मा ने अपने विचार रखे और बच्चों को चाचा नेहरू की शिक्षा एवं महत्वपूर्ण बातें बताते हुए उनके मार्ग पर सदैव चलने के लिए कहा, उनके विचारों को अपने मन में रखें। शालिनी शर्मा ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा एवं बच्चों को फल वितरण किया। विद्यालय में शालिनी शर्मा ने चाचा नेहरू के बारे में बच्चों को उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए कहा। बाद में प्रिंसिपल आशा कुसुम वर्मा ने शालिनी शर्मा का विद्यालय में पधारने पर धन्यवाद दिया समस्त स्टाफ ने स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर प्रिंसिपल आशा कुसुम वर्मा कल्याण सिंह अमन अली गीता मैडम फरीन मैडम समीक्षा शर्मा प्रीति मैडम सोनम मैडम अलीशा मैडम विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं बच्चे मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.