वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मुन्ना उर्फ फैयाज ठेकेदार ने मुख्य अधिकारी सना सिद्दीकी से की मुलाकात | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मुन्ना उर्फ फैयाज ठेकेदार ने मुख्य अधिकारी सना सिद्दीकी से की मुलाकात | New India Times

वक्फ बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सना सिद्दीकी ने राजाखेड़ा बाईपास कब्रिस्तान का दौरा कर रेलवे प्रशासन से चर्चा की। वक्फ संपत्ति कब्रिस्तान राजाखेड़ा बाईपास रोड और रेलवे विभाग द्वारा अध्यक्ष मुन्ना और फैयाज खान ठेकेदार के द्वारा प्रशासन के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें राजस्थान वक्फ बोर्ड की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी सना सिद्दीकी जयपुर से आकर रेलवे विभाग और जिला प्रशासन के साथ कब्रिस्तान राजाखेड़ा बाईपास के संबंध में विस्तार से चर्चा की और मौके पर जाकर कब्रिस्तान राजाखेड़ा बाईपास का मौका मायना एडी एम धौलपुर सुदर्शन सिंह तोमर एवं तहसीलदार भगवतशरण त्यागी तहसीलदार धर्म सिंह सहायक जिला कलेक्टर तथा गिरदावर हरिओम शर्मा और हल्का पटवारी की मौजूदगी में दौरा किया उसके पश्चात जिला कलेक्ट्रेट में मीटिंग का आयोजन किया। अध्यक्ष जिला वक्फ बोर्ड कमेटी धौलपुर फैयाज उर्फ मुन्ना ठेकेदार ने बताया था रेलवे प्रशासन कब्रिस्तान राजाखेड़ा बाईपास की वक्फ संपत्ति को रेलवे का माल गोदाम बनाने के लिए अधिकृत करना चाहता है इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन और रेल विभाग द्वारा मीटिंग का आयोजन किया गया था उसमें रेलवे विभाग का नजरिया ठीक नहीं था बिना किसी सलाह मशवरा के उन्होंने माल गोदाम से संबंधित प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया एवं कुछ समय पूर्व हमारे कब्रिस्तान पर जेसीबी द्वारा कुछ कबरे क्षतिग्रस्त कर दी गई थी जिसका जिला वक्फ कमेटी ने विरोध किया और कार्य को रुकवा दिया था राजस्थान वक्फ मुख्य कार्यकारी अधिकारी सना सिद्दीकी ने स्पष्ट कर दिया कि वक्फ बोर्ड किसी भी कीमत पर रेलवे विभाग को कब्रिस्तान से संबंधित भूमि नहीं दे सकता क्योंकि वकफ एक्ट के तहत किसी भी कब्रिस्तान की भूमि को किसी भी तरह नहीं दिया जा सकता क्योंकि कब्रिस्तान में दफनाने का काम जारी है और किसी भी तरह की भूमि खाली नहीं है राजाखेड़ा बाईपास कब्रिस्तान की भूमि को रेल विभाग को अधिकृत नहीं कर सकते इस मौके पर जिला कलेक्ट्रेट में मीटिंग के दौरान हबीब खान सद्दीक खान तनवीर अहमद नायब सदर मुन्ना खान अब्बासी पूर्व अध्यक्ष जिला वक्फ बोर्ड कमेटी धौलपुर अल्पसंख्यक विकास पार्टी अध्यक्ष शहजाद जल मानी हाजी अजमेरी बबलू खान उरफ इसरार खान मोहम्मद फारुख सचिव जिला वकफ कमेटी सुलेमान फारुकी जिला अध्यक्ष हज कमेटी शहर काजी मतीन खान गौरी निजामुद्दीन पहलवान जहीर अब्बासी रशीद खान आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article