अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

शहर के टैंक चौराहा स्थित एनसीसी तिराहा के पास मंगलवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने यातायात माह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि खुद की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। जिस दिन लोगों की समझ में यह बात आ जाएगी दुर्घटनाओं का ग्राफ अपने आप कम होने लग जाएगा। उन्होंने कहा कि यातायात नियम लोगों की भलाई के लिए बनाए गए हैं, न कि उन्हें परेशान करने के लिए। इस दौरान उन्होंने यातायात जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसपी ट्रेफिक, एसपी सिटी, एसपी देहात, सीओ रिफाइनरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
