गोला गोकर्णनाथ तहसील क्षेत्र में वन्य जीवों का कहर: अपने खेत में जानवरों के लिए चारा काटने गये युवक पर बाघ ने किया हमला, युवक की मौत | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गोला गोकर्णनाथ तहसील क्षेत्र में वन्य जीवों का कहर: अपने खेत में जानवरों के लिए चारा काटने गये युवक पर बाघ ने किया हमला, युवक की मौत | New India Times

गोला तहसील के क्षेत्रों में वन्य जीवों के हमलें लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ब्लॉक कुम्भी क्षेत्र के ग्राम बाकरगंज में शनिवार की सुबह 08.30 बजे युवक अपने खेत में जानवरों के लिए चारा काटने अपने पिता के साथ ग्ए थे अचानक खेत के करीब नरवापुल के पास जैसे ही युवक पहुंचा। तभी पहले से गन्ने के खेतों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इससे गांव में दहशत का माहौल है परिजनों का रो रो के बुरा हाल।
मोहम्मदी वन रेंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मिर्जा पुर ग्रट बाकरगंज के रहने वाले बीरपाल 35 वर्षीय पुत्र राम विलास शनिवार की सुबह 08.30 बजे अपने खेत में जानवरों के लिए चारा काटने अपने पिता राम विलास के साथ गया हुआ था खेत के करीब नरवापुल के पास जैसे ही बीरपाल पहुंचा वहां पहले से छिपे हुए बाघ ने बीरपाल पर हमला कर दिया, वहां पर मौजूद ग्रामीणों व उसके पिता रामविलास ने जव शोर मचाया तो बाघ गन्ने के खेतों में भाग गया।बाघ से गम्भीर रूप से घायल हुए युवक के परिवार वालों ने अपने निजी वाहन से आनन फानन में लादकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बीरपाल की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया और तमाम लोग मौके पर देखने पहुंच गए। किसी ने सूचना पुलिस व वन विभाग को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया इससे गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।गोला तहसील क्षेत्र के चारों तरफ बाघ की दहशत कायम हो गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.