शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

अभिनव बरोलिया, प्रदेश प्रवक्ता ध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिवराज सरकार पर तंज़ कसते हुए कहा कि शिवराज गुट महाराज गुट नाराज़ गुट के बाद अब चौथा गुट विश्वास गुट भी सक्रिय हो गया है, सबको मुख्यमंत्री बनना है। दिग्विजय सिंह जी पर आरोप लगाकर, कमलनाथ जी की सवा साल की सरकार में प्रदेश होर्डिंग मुक्त हो गया था।
तीन लाख के कर्जे में डूबी सरकार और उनके प्रचारजीवी मंत्री नेताओं को सिर्फ भ्रष्टाचार में रुचि है, इन लोगों को ना बेरोजगारी दिखती है ना महंगाई ना ध्वस्त होती सड़कें।
मैं भाजपा और उनके नेताओं को चैलेंज देता हू हमारा नेता तो 56 दिन से लगातार पूरी स्फूर्ति के साथ लाखों की जनता के साथ चल रहा है, इनका कोई भी 2 घंटे चलकर बता दे।
अभिनव बरोलिया
प्रदेश प्रवक्ता
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी
