मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह एवं एसपी एस. आनन्द ने शनिवार को जी.एफ. कालेज में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2022 की प्रथम पाली के दौरान आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्ण शुचिता एवं पारदर्शिता के साथ निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा संपन्न करायी जाये।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए।
