मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आगामी माह से हज के आवेदन की प्रक्रिया को दृष्टिगत रखते हुए ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के तत्वधान में हज व उमराह पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों की आसानी के लिये ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की ज़िला यूनिट नीमच (म.प्र.) द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क पासपोर्ट ऑन लाईन आवेदन मार्गदर्शन शिविर (शासकीय दर पर) का आयोजन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा के मार्गदर्शन में 16 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नूरानी मदरसा कैम्पस,कचौली रोड, मनासा पर आयोजित किया गया है। ज़िला इकाई के अध्यक्ष हाजी इलियास खान पठान ने बताया कि मरहूम शाहिद अंसारी की याद में यह कैम्प का आयोजन मनासा में सोसायटी के ज़िम्मेदारों व अब्दुल गफ्फार अंसारी के परिवार के साथ मिलकर किया जा रहा है। पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक मनासा तहसील के आवेदकों से सम्बंधित दस्तावेज, कैम्प में साथ लाने के लिये प्रचार-प्रसार किया गया है।पूर्व में सोसायटी नीमच में इस तरह के कैम्प का आयोजन कर चुकी है जिससे लोगों को काफी सुविधा हुई थी।
मनासा में लगने वाले इस कैम्प में ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व मध्यप्रदेश इकाई के ज़िम्मेदार भी बतौर मेहमान शामिल होंगे। सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़ (धार) एवं मध्य प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष मोहम्मद मोइन उर्फ़ हाजी मतीन अजमल बुरहानपुर ने नीमच यूनिट के इन जनसेवी कार्यो की सराहना करते हुए की सफलता की कामना की है।
