आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

दशहरा पर्व पर तुरैहा कश्यप विकास समिति द्वारा सिविल लाइन स्थित अंबेडकर पार्क में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया. दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन के अवसर पर दर्जनों शास्त्रों का तुरैहा कश्यप विकास समिति के पदाधिकारियों द्वारा पूजन किया गया. इस अवसर पर तुरैहा कश्यप विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि आज हमारे देश को व हमारे देश की सीमाओं को चारों ओर से दुश्मन देशों से खतरा है, चीन कई किलोमीटर तक हमारे देश में घुस आया है ऐसे में हमारे देश की सरकार को चाहिए कि वह अपने देश की रक्षा हेतु अधिक से अधिक शस्त्र भंडारण करे ताकि सीमा व सीमा पर तैनात सुरक्षा बल व सेना आदि मजबूत हो सके.
