अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT;
बहुचर्चित सर्राफा व्यापारी अपहरण कांड में एसटीएफ व पुलिस के द्वारा लगभग 15 दिनों बाद आगरा से राजू कमरिया व राहुल अग्रवाल की सकुशल बरामदगी से व्यापारी व शहर वासी काफी खुश नजर आ रहे हैं एवं पुलिस प्रशासन व एसटीएफ की सराहना कीजा रही है।
झांसी नगर में आज उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय पटवारी के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाए और, पुलिस अधिकारियों को माला पहनाकर सम्मान किया गया।
बता दें कि विगत 12 जुलाई को झांसी शहर में कुछ वर्दी धारी अपहरणकर्ताओं राजू कमरिया और राहुल अग्रवाल का अपहरण कर लिया था।जिसको लेकर पुलिस प्रशासन पर जबरदस्त दबाव था। इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस भी एडीचोटी का जोर लागाए हुए थी। कल रात को एसटीएफ टीम ने आगरा से दोनों व्यापारियों को सकुशल बरामद कर लिया था।
सभी व्यापारी वर्ग बहु- चर्चित सर्राफा व्यापारी राजू कमरिया व राहुल अग्रवाल की सकुशल बरामदगी को लेकर खुश हैं। झाँसी पुलिस एवं स्वाट टीम विक्रम सिंह एवं एसटीएफ़ उत्तर प्रदेश के डीआईजी मनोज तिवारी जी का राजू कामरिया अपहरण कांड के खुलासे में बड़ा योगदान रहा है जिसको लेकर शहर वासी व व्यापारी वर्ग सराहना कर रहे हैं।
