अपहृत सर्राफा व्यापारी राजू कमरिया व राहुल अग्रवाल आगरा से बरामद, डीआईजी एसटीएफ मनोज तिवारी की टीम को मिली सफलता | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT;  ​अपहृत सर्राफा व्यापारी राजू कमरिया व राहुल अग्रवाल आगरा से बरामद, डीआईजी एसटीएफ मनोज तिवारी की टीम को मिली सफलता | New India Timesझांसी के मशहूर सर्राफा व्यापारी राजू कमरिया और उसके साथी राहुल अग्रवाल को आखिरकार डीआईजी मनोज तिवारी की एसटीएफ टीम ने अपहरण कर्ताओँ के चंगुल से सकुशल बरामद कर ही लिया। पिछले लगभग 15 दिनों से राजू कमरिया व उसके साथी को आगरा में बंदी बना कर रखा गया था।​अपहृत सर्राफा व्यापारी राजू कमरिया व राहुल अग्रवाल आगरा से बरामद, डीआईजी एसटीएफ मनोज तिवारी की टीम को मिली सफलता | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक़ आगरा के सिकंदर नगर थाना अंतर्गत भावना अपार्टमेंट में अपहरण कर्ताओँ ने राजू कमरिया और राहुल अग्रवाल को बंदी बनाकर रखा था। जानकारी मिलने पर एसटीएफ टीम ने आगरा की स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर भावना अपार्टमेंट की घेरा बंदी कर ली जिसके बाद कुछ समय तक अपहरण कर्ताओँ से मुड़भेड़ हुई। इस दौरान सभी अपहरण कर्ता भाग निकलने में कामयाब हो गए, जबकि राजू कमरिया और राहुल अग्रवाल को सह कुशल बरामद लिया गया।

ज्ञात हो कि राजू कमरिया और उसके साथी राहुल अग्रवाल को विगत 12 जुलाई को रात लगभग 8:30 बजे झांसी के मिशन गेट के सामने से कुछ वर्दी धारी अपहरणकर्ताओं ने अपहरण कर कार में डाल ले गए थे तभी से दोनों का पता नहीं चल रहा था।

By nit