अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

माखनलाल विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं के
विरोध में आज मध्यप्रदेश NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व प्रदेश समन्वयक रवि परमार के नेतृत्व में गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करवाया है।
इस मैके पर रवि परमार ने मिडिया से कहा कि पत्रकारिता विश्वविद्यालय संघ की प्रयोगशाला बन चुका है ।बीते 10 सालों से जितना इस विश्वविद्यालय का कबाड़ा हुआ है प्रदेश के किसी अन्य विश्वविद्यालय का नही हुआ है। 2018 में कांग्रेस सरकार आने के बाद एक स्वतंत्र जांच करवाकर 20 प्रोफेसर, अधिकारी और कर्मचारियों पर EOW ने केस दर्ज किया था लेकिन कांग्रेस सरकार के जाते ही एकबार फिर यहा भारी भ्रष्टाचार शुरू कर दिया गया है।
रवि ने आरोप लगाया है कि बीते दिनों ही बिना विज्ञापन निकाले कुलपति के जी सुरेश के खास अंकित पांडेय को रिसर्च एसोसिएट के पद पर नियुक्ति दे दी गयी है इसके लिए सिर्फ कोरम पूरा करने ऐसी योग्यताएं फिक्स की गई जिससे सिर्फ अंकित का ही चयन हो। इसके अलावा संघ/भाजपा की पृष्ठभूमि से आने वाले एक शख्स को असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त कर दिया गया है।
रवि का कहना है कि विश्वविद्यालय के कर्मचारी अधिकारी कुलपति की चरण वंदना में इतने व्यस्त हैं कि विश्वविद्यालय के आधिकारिक फेसबुक पेज पर विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष और देश के महामहिम उपराष्ट्रपति का नाम ही गलत लिख दिए। जब पूर्व छात्रों ने इसपर ध्यान आकृष्ट करवाया तब जाकर गलती सुधारी गई जो शर्म की बात है।
रवि ने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में आये दिन आरएसएस और उसके अनुसांगिक संगठनों के कार्यक्रम कुलपति के जी सुरेश करवाते हैं और विश्वविद्यालय का पैसा बर्बाद करते हैं जो पैसा विश्वविद्यालय की बेहतरी में खर्च होने चाहिए वो संघ के पदाधिकारियों को खुश करने में लगाया जा रहा है। बीते दिनों ही एक निजी कॉलेज में संघ का कार्यक्रम हुआ था जिसमें स्टूडियो विभाग से वीडियो कैमरा, कैमरे बिना लिखित अनुमति के भेजे गए थे।
रवि ने कहा कि आज हम गांधीवादी तरीके से विश्वविद्यालय प्रशासन को चेताने आये हैं कि अभी भी वक्त है संभल जाएं वरना हम छात्रहित मे उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन में भव्य सक्सेना लक्की चौबे पुरूषोत्तम झा छात्रा अंजली राजवीर सिंह मोहित पटेल विनय बनारसी रवि पटेल शुभम सिंह जितेंद्र विश्वकर्मा जीशान खान और सभी एनएसयूआई और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
