विधुत विभाग की घोर लापरवाही के चलते फिर गई एक मासूम की जान | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

विधुत विभाग की घोर लापरवाही के चलते फिर गई एक मासूम की जान | New India Times

मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के लिधिआई गांव के निवासी कृष्ण बल्लभ मिश्रा उर्फ नन्हू का लगभग 16 वर्षीय पुत्र राजा घर के आंगन में सो रहा था, सुबह लगभग 4:30 बजे हल्की बारिश होने पर पंखे को अंदर करने के लिए जैसे ही पंखे को छुआ लड़का करंट के चपेट में आ गया. घर वालों ने आनन-फानन में मैगलगंज और महोली के निजी चिकित्सकों को दिखाया जिन्होंने लड़के को मृत घोषित कर दिया. जिसकी सूचना घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. कृष्ण बल्लभ मिश्रा मैगलगंज के प्रतिष्ठित व्यापारी हैं साथ ही अच्छे किसान हैं, कृष्णबल्लभ मिश्रा का इकलौता पुत्र था. राजा घर में अकेला लड़का होने के कारण सभी लोग बहुत प्यार दुलार करते थे. जैसे ही अस्पताल से परिजनों ने सूचना घर दी घर वालों पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और रो-रोकर सबका बुरा हाल है. जानकारी करने पर पता चला कि ग्यारह हजार वोल्टेज का तार टूट कर घरेलू लाइट के तार पर गिर गया था जिससे वोल्टेज एकदम से बहुत हाई हो गया और घरेलू उपकरणों में भी करंट दौड़ने लगा था. मात्र 24 घण्टे पहले ग्राम बाघोया में बिजली विभाग की लापरवाही से 25 वर्षीय पवन जोकि अपने खेत में घास काटने गया था हाईटेशन तार जो पहले से टूटा पड़ा था जिसकी चपेट में आकर मौत हो गई थी. विधुत विभाग की घोर लापरवाही के चलते निर्दोष मासूम अपनी जान गवां रहे हैं. दशकों के पहले पड़े तार अब जर्जर हो चुके हैं जिनपर हाईटेशन करंट दौड़ रहा है, यही नहीं एक ही पोल पर नीचे 440 बोल्ट और ऊपर 11000 का करंट हाईटेशन का तार टूटता है 440 पर गिरता है जिससे घरो में विधुत चलित उपकरणों पर करंट उतर आता है और जानमाल की हानि होती है। पर विधुत विभाग कर्मियों पर कोई फर्क नही पड़ रहा है घटनाये घटित होती है विभाग खानापूर्ति करके फिर अपनी दिनचर्या में मस्त और व्यस्त हो जाते है जैसे कुछ हुआ ही न हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article