भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा विधायक आरिफ मसूद को सीमी का सदस्य कहे जाने से नाराज़ उनके समर्थकों ने थाना जहांगीराबाद पहुंच कर ज्ञापन सौंप कर की कार्यवाही की मांग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा विधायक आरिफ मसूद को सीमी का सदस्य कहे जाने से नाराज़ उनके समर्थकों ने थाना जहांगीराबाद पहुंच कर ज्ञापन सौंप कर की कार्यवाही की मांग | New India Times

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा विधायक आरिफ मसूद को सीमी का सदस्य कहे जाने से नाराज़ उनके समर्थकों ने रविवार को आरिफ़ मसूद फेंस कलब अध्यक्ष अब्दुल नफीस के नेतृत्व में
थाना जहांगीराबाद पहुंच कर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इस मैके पर आरिफ मसूद फैन्स क्लब के अध्यक्ष अब्दुल नफीस ने मिडिया से चर्चा करते हुऐ कहा कि रामेश्वर शर्मा का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है ।वह लगातार चर्चा में बने रहने के लिए इस प्रकार के वक्तव्य देते रहते हैं। उनके द्वारा चुने हुए जन प्रतिनिधि पर इस तरह के आरोप लगाकर विधायक आरिफ मसूद की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। इनके आरोपों की निष्पक्ष जॉच कर रामेश्वर शर्मा पर विधायक आरिफ मसूद की छवि बिगाड़ने और सिमी जैसे संगठन से जोड़ने की बात रामेश्वर शर्मा द्वारा की गई है यह बहुत ही गंभीर टिप्पणी है इस पर प्रकरण दर्ज किया जाए।

आगे अब्दुल नफीस ने कहा कि विधायक रामेश्वर शर्मा का मांसिक संतुलन ठीक नहीं है आरिफ मूसद फैन्स क्लब इनके हुजूर विधानसभा क्षेत्र की जनता से चंदा करके इनके भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बी.डी. शर्मा को देंगे ताकि भाजपा के मांसिक रोगी विधायक का इलाज सही तरीके से अच्छे डॉक्टर से कराया जा सके।

आवेदन देने वालों में मुख्य रूप से पार्षद मो. सगीर, अज़ीज़ उद्दीन, वसीम उद्दीन, लईका रफीक कुरैशी, शिरीन खान, नसीम ग़फूर, दानिश खान, अनीता कनर्जी आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article