जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इस नवरात्रि दिनांक 26 से 4 अक्टूबर 22 तक जन चेतना अभियान चलाया जाना है। इस अभियान में समस्त बड़े गरबा स्थलों एवं पंडालों में महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा एवं सायबर सुरक्षा के सम्बंध में जन-जागरूकता/जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाना है, जिसके संदर्भ में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री विनीत कपूर की अध्यक्षता में आज दोपहर समस्त ऊर्जा प्रभारियों व बाल कल्याण अधिकारियो की बैठक ली गई। नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा वृहद स्तर पर चलायें जाने वाले महा-अभियान हेतु विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
