मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. की प्रांतीय निकाय ने पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के संगठन के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से केन्द्रीय प्रबंधकारिणी समिति का गठन किया जिसमें पेंशनर्स एसोसिएशन ज़िला इकाई बुरहानपुर के जिलाध्यक्ष अताउल्ला खान को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अपनी नवीन कार्यकारिणी में संभागीय सचिव मनोनीत किया है। अताउल्ला खान के संभागीय सचिव पद पर मनोनीत किये जाने पर पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश की जिला शाखा बुरहानपुर के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने श्याम जोशी प्रांताध्यक्ष का आभार माना एवं अता उल्ला खान को बधाई प्रेषित की है।
