गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने ग्राम बगेदरी में क्रिकेट टूर्नामेंट का बैटिंग कर शुभारंभ किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश राज्य पशुधन कुक्कट विकास निगम के अध्यक्ष (कैबीनेट मंत्री दर्जा) श्री जसवंत जाटव विशेष रूप से उपस्थित थे।
गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने क्रिकेट टूर्नामेंट शुभारंभ के पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकांमनाएं दी और कहा कि बिना हार-जीत की परवाह किये बिना अनुशासन में रहकर अपनी खेल भावना का प्रदर्शन करें। इस मौके पर श्री जसमंत जाटव ने कहा कि गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के प्रयासों से दतिया का सभी क्षेत्रों में चहुभुखी विकास हो रहा है। दतिया वासी बड़े सौभाग्यशाली है कि उन्हें एक ऐसा जनप्रनिधि मिला है जो सभी वर्गो की चिन्ता कर हमेशा विकास की बात करते है। उल्लेखनीय है कि ग्राम बगेदरी में जयथान सिंह बाबा क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का 21 दिनों तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुद्यौलिया, जिला पंचयत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री धीरू दांगी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री संतोष लश्करी, दतिया जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री बृजेश यादव, भाण्ड़ेर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री संतोषी बलदाऊ यादव, श्री अतुल भूरे चौधरी, श्री गिन्नी राजा परमार, जिला पंचायत सदस्य श्री मान सिंह प्रजापति, श्री संजीव नरवरिया, श्री कालीचरण कुशवाहा, सुश्री क्रांति राय, श्री आकाश भार्गव आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.