लंबे समय से स्कूली छात्राओं के साथ 3 युवक करते थे रास्ते में छेड़खानी, छात्रावास अधीक्षक के साथ थाने पहुंच छात्राओं ने कराया एफआईआर दर्ज | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

लंबे समय से स्कूली छात्राओं के साथ 3 युवक करते थे रास्ते में छेड़खानी, छात्रावास अधीक्षक के साथ थाने पहुंच छात्राओं ने कराया एफआईआर दर्ज | New India Times

शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों के विरुद्व पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस थाना देवरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दो-तीन दिन से लगातार कन्या छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के साथ शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल जाते समय रास्ते में कुछ मनचले लड़के अश्लील टिप्पणियां करते थे और उन्हें छेड़छाड़ करने की नियत से परेशान कर रहे थे. इस संबंध में छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षक के साथ पहुंचकर पुलिस थाना देवरी में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के विरुद्ध धारा 354 और पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है. आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.