मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं श्री सकल पंच गुजराती मोड़ वाणिक समाज बुरहानपुर के अध्यक्ष विजय कुमार पीएम शाह ने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री सकल पंच गुजराती मोड़ वनिक समाज बुरहानपुर की विभिन्न क्षेत्र की 250 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान समारोह वरिष्ठ अधिवक्ता हेमेंद्र परमानंद गोविंद जी वाला, वरिष्ट चिकित्सक डॉक्टर एचबी सुगंधी, श्री पंकज शाह इंदौर, राजेश मोदी भोपाल, सुधीर मोदी एवं रमेश दलाल आदि की गरिमामय उपस्थिति में एवं समाज अध्यक्ष विजय कुमार पीएम शाह की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के 6 एमबीबीएस डॉक्टर्स, दो एमडी डॉक्टर्स, 40 इंजीनियर्स, 4 सनदी लेखापाल, तीन विधि स्नातक, वर्ष 2020 21 एवं 2021 22 में 10 वीं, 12वीं बोर्ड में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 130 प्रतिभा शाली छात्र-छात्राओं, सेवानिवृत्त शिक्षकों, स्नातक एवं परास्नातक स्तर की विभिन्न विधाओं की लगभग 70 प्रतिभाओं सहित 255 से अधिक प्रतिभाओं का शाल एवं श्रीफल भेंट करके सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज जनों ने शिरकत करके शिक्षक दिवस के प्रणेता एवं भारत के दिवंगत राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि एवं आदरांजलि अर्पित की और समाज के इस कार्यक्रम की सराहना की।
