मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ हरेंद्र नारायण ने जनपद पंचायत में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पंचायतों के सचिव को लताड़ लगाई और एक सप्ताह के भीतर कार्य में प्रगति लाने के दिशा निर्देश दिए गए। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, ओडीएफ प्लस और मनरेगा लेबर बजट की समीक्षा की गई थी। जिसमें ग्राम पंचायतों के सचिव और जीआरएस के द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर जमकर फटकारा और चेतावनी देते हुए कहा कि एक हफ्ते में अपूर्ण आवास पूर्ण करें, मनरेगा के कार्य में लेबर बजट बढ़ाएं, स्वच्छ भारत मिशन ओडीएफ प्लस पर प्रोगेस रिपोर्ट ली। मनरेगा उपयंत्री जानकी बरखाने समीक्षा बैठक में अनुपस्थिति रहीं अन्य छह पंचायतों के सचिव जीआरएस को कारण बताओ नोटिस जारी। बैठक में जनपद पंचायत सीईओ रविकांत उके, मनरेगा एसडीओ बारु धुर्वे, स्वच्छ भारत मिशन कोडिनेटर श्रीमती सुनीता सिंह, वेदप्रकाश साहू, लेखापाल संतोष सोनी, उपयंत्री निलेश सौर्य, दिनेश जोहरे, कमल दावंडे, विशाल परतेती, एस उद्दीन खान, रिजवान खान, सभी पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक उपस्थित हुए।
