मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया कोल्हिया ग्राम में कुछ दिन पहले बारिश के चलते पहाड़ी जो टूट कर पत्थर मिट्टी रोड पर आ गए थे जिसे पुलिस के दल बल के साथ हटाया गया वह पुलिया में रोजाना की तरह दमुआ निवासी दीना राव सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया है कि कुछ दिन पहले जो रेगुलर 4 दिन बारिश हुई उसी में पहाड़ी गिरकर रूट पर आ गई थी फिर उसी तरह उस पहाड़ी से बड़े पत्थर ऊपर से लुढ़कते हुए मैंने ऑफिस आते हुए देखा हूं, मैं रोज दमुआ से जीएम ऑफिस ड्यूटी के लिए आता हूं, आते समय मैंने पहाड़ से बड़ा पत्थर मेरे सामने गिरते हुए देखा हूं, मेरी जान अचानक सूख गई कि मेरा अब बड़ा एक्सीडेंट हो गया परंतु मैं ऊपर वाले की कृपा से बच गया और गाड़ी रोक दिया. ऐसी अवस्था में कोई बड़ी दुर्घटना ना हो जाए इस लिए शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर पहाड़ी का निराकरण करने की जरूरत है ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो सके. खासतौर से जो डूंगरिया की तरफ से दमुआ की ओर जाने वालों को ज्यादा खतरा हो सकता है. शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर निराकरण करने की जरूरत है ताकि राहगीरी को दुर्घटना का सामना करना ना पड़े.
