शहर की तीनों अर्बन पीएचसी के प्रभारियों व अनुपस्थित कर्मचारियों से सीएमओ ने मांगा स्पष्टीकरण, अव्यवस्थाओं की शिकायत पर सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ व अर्बन नोडल अधिकारी ने किया था औचक निरीक्षण | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

शहर की तीनों अर्बन पीएचसी के प्रभारियों व अनुपस्थित कर्मचारियों से सीएमओ ने मांगा स्पष्टीकरण, अव्यवस्थाओं की शिकायत पर सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ व अर्बन नोडल अधिकारी ने किया था औचक निरीक्षण | New India Times

डिप्टी सीएमओ डॉ. लाल जी पासी और अर्बन कोऑर्डिनेटर राहुल शाक्य द्वारा शहर की तीनों अर्बन पीएचसी के औचक निरीक्षण की आख्या पर सीएमओ डॉ. अरुणेंद्र कुमार त्रिपाठी ने तीनों पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों सहित अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। निरीक्षण के समय तीनों पीएचसी में भारी कमियां मिलीं हैं, तो कहीं खुद प्रभारी, तो कहीं कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। औचक निरीक्षण के दौरान निर्मल नगर अर्बन पीएचसी पर ताला लटक रहा था। स्पष्टीकरण के आधार पर अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन रोकने के आदेश के साथ-साथ सभी दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

शहर की तीनों अर्बन पीएचसी के प्रभारियों व अनुपस्थित कर्मचारियों से सीएमओ ने मांगा स्पष्टीकरण, अव्यवस्थाओं की शिकायत पर सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ व अर्बन नोडल अधिकारी ने किया था औचक निरीक्षण | New India Times

जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. अरुणेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शहर में चल रही तीनों पीएचसी पर अव्यवस्थाओं व कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद उनके द्वारा डिप्टी सीएमओ डॉ. लालजी पासी और अर्बन कोऑर्डिनेटर राहुल शाक्य को 27 अगस्त 2022 को औचक निरीक्षण के लिए भेजा था। इस दौरान 27 अगस्त को दोपहर करीब 01:30 बजे अर्बन पीएचसी गोटैय्या बाग में प्रभारी डॉ. बीना मदेशिया उपस्थित थीं, परंतु निरीक्षण में यह पाया गया कि उनके द्वारा उसी दिन पूर्व के दिनों के हस्ताक्षर रजिस्टर पर किए गए हैं। इसके अतिरिक्त फार्मासिस्ट प्रशांत राज, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय आदि अनुपस्थित थे। एक फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वॉय प्रतिकर अवकाश पर बताए गए। डिलीवरी प्वाइंट होने के बावजूद यहां डिलीवरी नहीं कराई जा रही हैं। इमरजेंसी इंडोर, डिलीवरी स्टॉक व कंजक्शन रजिस्टर नहीं बनाए गए थे, सिर्फ ओपीडी में 24 मरीजों के नाम अंकित मिले। इसके बाद अर्बन पीएचसी नौरंगाबाद का औचक निरीक्षण 2:15 पर दोपहर में किया गया। यहां तैनात प्रभारी डॉ. कृतिका वर्मा की ड्यूटी जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी में लगी है। इसके अतिरिक्त फार्मासिस्ट वीरपाल सिंह, स्टाफ नर्स अर्चना देवी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही मिले। इसके अतिरिक्त स्टाफ अनुपस्थित था। इनके द्वारा कोई कार्य नहीं किया जा रहा था। ओपीडी में सिर्फ 20 मरीज देखे गए थे। यह भी नामित डिलीवरी प्वाइंट है। 3 स्टाफ नर्स हैं। जून माह में 1 या 2 डिलीवरी हुई थी। वहीं डिलीवर रजिस्टर भी मौजूद नहीं था, पाया गया कि तीनों स्टाफ नर्स आए दिन अनुपस्थित रहती हैं। इनके द्वारा पिछले 3 महीनों में एक भी डिलीवरी नहीं कराई गई थी। 2 स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिली। यहां पर भी इमरजेंसी कार्य नहीं किया जा रहा था। इसके उपरांत अर्बन पीएचसी निर्मल नगर का निरीक्षण 3:19 पर किया गया। जहां गेट पर ताला लटकता हुआ मिला। स्थानीय लोगों से पूंछतांछ करने पर पता चला कि अस्पताल रोजाना 11:00 बजे के बाद खुलता है। वहीं 1:00 या 2:00 बजे ही बंद कर दिया जाता है, जबकि चिकित्सालय खुलने का समय सुबह 9:00 बजे है और बंद होने का शाम 5:00 बजे है। यहां तैनात प्रभारी डॉ. पूनम कुमारी की ड्यूटी इन दिनों जिला चिकित्सालय लखीमपुर की इमरजेंसी में लगाई गई है।
इस निरीक्षण के क्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. लाल जी पासी द्वारा जो आख्या प्रस्तुत की गई है। उसी के क्रम में तीनों अर्बन पीएचसी के प्रभारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन रोकने के आदेश भी किए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण के आधार पर सभी पर विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी। शासन के नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी jकर्मचारी से किसी तरह की कोई सहानुभूति नहीं रखीं जाएगी। वहीं उन्होंने कहा है कि डिप्टी सीएमओ डॉ. लाल जी पासी को लगातार औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article