कारागार व होमगार्ड राज्य मंत्री ( स्व0 प्र0 ) धर्मवीर प्रजापति ने किया जेल का औचक निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहाँपुर (यूपी), NIT:

कारागार व होमगार्ड राज्य मंत्री ( स्व0 प्र0 ) धर्मवीर प्रजापति ने किया जेल का औचक निरीक्षण | New India Times

माननीय कारागार व होमगार्ड राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति के द्वारा शनिवार को जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक एस आनंद, जेल अधीक्षक मिजाजीलाल, मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव वाजपेई, उप जिला मजिस्ट्रेट के डी यादव जनपदीय उच्चाधिकारीगण द्वारा मंत्री को कारागार का निरीक्षण कराया गया।

सर्वप्रथम कारागार की महिला बैरक का निरीक्षण किया गया तथा महिलाओं से संवाद किया। महिलाओं ने कारागार में मिल रही सुविधाओं पर खुशी जाहिर की विशेष रूप से नये अधीक्षक मिजाजीलाल के आने से बहुत सुधार हुआ है। सभी महिलाओं ने आभार व्यक्त करते हुये मा0 मंत्री जी को दुआएं दीं तथा स्वागत गीत गाकर उनका स्वागत किया।

लाइंस क्लब (सहेली), मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारीगणों द्वारा महिला बंदियों हेतु कास्मेटिक किट, हाइजीन किट व बच्चों हेतु चाकलेट, बिस्कुट, चिप्स, कुरकुरे आदि उपलब्ध कराए गए जिन्हें माननीय मन्त्री जी द्वारा महिला बंदियों व उनके साथ रह रहे बेगुनाह मासूम बच्चों को गिफ्ट किया गया।

मन्त्री जी ने कारागार में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों का अभिवादन किया। बंदियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में बंदियों का शानदार प्रदर्शन देखकर मन्त्री जी व सभी उच्चाधिकारीगण आश्चर्यचकित हो गए तथा कलाकार बंदियों के साथ स्टेज पर जाकर फोटो खिचाई साथ ही उन्होने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों की सराहाना की।

मंत्री जी व सभी उच्चाधिकारीगण व पदाधिकारीगण द्वारा सभी बंदियो को फल भेंट किए गए। फलों की व्यवस्था वीआईपी ग्रुप हैल्पिअंग हैंड के सौजन्य से की गई.

मं

त्री जी ने सभी बंदियों के साथ संवाद किया। प्रेरणादायक संवाद के माध्यम से बंदियों को अपने परिवारिक सदस्यों की हालत का ध्यान करते हुये जीवन में सुधार करने व अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। मंत्री जी ने जेल अधीक्षक मिजाजी लाल जी को निर्देशित करते हुए कहा कि एम0एस0एम0ई0, कौशल विकास से सम्पर्क कर कैदियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाये, जिससे कि बंदी जेल में रहकर अपने माता-पिता की सहायता कर सकें तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त बाहर जाने पर इनके लिये रोजगार का मार्ग प्रशस्त हो सके और यह दोबारा अपराध की ओर न जायें।

मंत्री जी ने कारागार की व्यवस्था, सफाई, भोजन तथा अनुशासन से खुश हुए तथा बंदियों को दिए जा रहे उच्च गुणवत्तापूर्ण भोजन का उन्होंने विशेष रूप से सराहना की साथ ही जेल अधीक्षक मिजाजी लाल द्वारा की गयी व्यवस्थाओं की भी सराहना की।

मन्त्री के साथ विधान परिषद सदस्य, जिलाध्यक्ष केसी मिश्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता तथा अन्य सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण साथ रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.