फेसबुक पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर उसका अश्लील फोटो अपलोड करने की धमकी देकर रूपए की मांग करने वाले आरोपी को भोपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

फेसबुक पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर उसका अश्लील फोटो अपलोड करने की धमकी देकर रूपए की मांग करने वाले आरोपी को भोपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

भोपाल पुलिस ने एक ऐसे युवक को दमोह से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्‍त की है जो फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर युवती का अश्लील फोटो अपलोड करने की धमकी देकर 15 लाख रूपए की मांग कर रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार 05 जुलाई को भोपाल सायबर सेल में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्‍यक्ति द्वारा फेसबुक पर उसके नाम की फर्जी आईडी बनाकर उस पर उसका अश्लील फोटो एवं वीडियो अपलोड करने की धमकी देकर आवेदिका तथा उसके परिवार वालों से रूपयों की मांग की जा रही है। रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री वैभव श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर युवती की छवि धूमिल करने के मामले को गंभीरता से लेते हुये प्रकरण के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये।

निर्देशों के पालन में थाना सायबर एवं उच्च तकनीकी अपराध भोपाल के का. निरी. महेश टाण्डेकर ने अपनी पुलिस टीम के जांच प्रारंभ की। जांच में पाया गया कि अज्ञात आरोपी द्वारा पीड़िता से लड़की के नाम की फर्जी फेसबुक एवं फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लड़की बनकर पहले दोस्ती की। उसके बाद पीड़िता के प्राइवेट फोटो प्राप्त किए। फिर इन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख रूपयों की मांग की।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी हेतु योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को फोटो वायरल न करने के नाम पर रुपये देने का आश्वासन दिया। पुलिस ने फर्जी फेसबुक आईडी एवं तीन फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के संबंध में विवेचना की। जिसमें लड़की बनकर आनलाईन फेसबुक / इंस्‍टाग्राम / वाट्सअप पर बात कर अश्लील फोटो प्राप्त कर लड़की के फोटो वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख रुपये की मांग कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को दमोह में चिन्हित किया गया। पुलिस टीम ने जिला दमोह से आरोपी आकाश ठाकुर पिता भगवान दास ठाकुर जाति लोधी उम्र 25 साल निवासी दमोह को गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.