जामनेर में 14 करोड़ से बना बस अड्डा फेल: ठाकरे सरकार द्वारा बिठायी जांच पर क्या आएगी आंच? | New India Times

नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जामनेर में 14 करोड़ से बना बस अड्डा फेल: ठाकरे सरकार द्वारा बिठायी जांच पर क्या आएगी आंच? | New India Times

वर्तमान मंत्री गिरीश महाजन के गृहनगर जामनेर में 14 करोड़ रुपयो से बनाया गया आधा अधूरा बस अड्डा ठेकेदार की गलत प्लानिंग के कारण पूरी तरह से फेल हो चुका है. शहर के स्कूलों की जब छुट्टी होती है तब इस बस अड्डे के प्लानिंग की पोल खुलती है. गुजरात के बड़ौदा बस अड्डे की तर्ज पर बने इस मिनी बस अड्डे पर प्लेटफार्म पर लगी बसें खुलने के बाद आपस मे उलझने के चलते रेंगती रहती हैं. स्कूलों और त्योहारों की भीड़ में बसों की इस गुत्थी से किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है. शौचालय प्रसाधन गृह इमारत के बीचोबीच बना दिए गए हैं. काम इतना घटिया है कि छत से प्लास्टर गिरने लगा है. यात्रियो को पीने के पानी के लिए कोई सार्वजनिक सुविधा नहीं है.

जामनेर में 14 करोड़ से बना बस अड्डा फेल: ठाकरे सरकार द्वारा बिठायी जांच पर क्या आएगी आंच? | New India Times

पुलिस चौकी बस नाम के लिए है वहाँ कोई तैनाती नहीं होती है, न पंखे हैं न हिरकनी कक्ष, मार्केट के नाम पर बनाए गए चेन शॉप का हिस्सा निर्माण के अभाव से अधर मे लटका है . वैसे इस वास्तु का काम अभी पूरा नही हुआ है . कोई भी जानकार इस बात को नही मानेगा की ये निर्माण 14 करोड़ रुपए से बनाया गया होगा. निर्माण क्षेत्र से जुड़े विशारदो की माने तो यह काम मात्र 5 करोड़ मे निपटा दिया गया है. तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार ने इस काम मे हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच के आदेश दिए थे . सूत्रो के मुताबिक ठाकरे सरकार ने इस प्रोजेक्ट का 4 करोड़ रुपया वापिस भी खिंच लिया था. इस मामले का फ़ाइल स्टेटस क्या है इसके बारे मे कोई ठोस जानकारी नही है . अब राज्य मे सरकार बदल चुकी है तो क्या इस मामले की हो रही जांच रिपोर्ट को प्रमाण मानकर दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई होगी . या फिर रिपोर्ट ही चेंज हो जाएगी और किसी पर कोई आंच नहीं आने देने की व्यवस्था कर अधर में लटका काम फिर से आरंभ हो जाएगा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.