अधूरी सड़क बारिश में बनी मुसीबत, दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अधूरी सड़क बारिश में बनी मुसीबत, दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी | New India Times

जुन्नारदेव विकासखंड वाली ग्राम पंचायत पनारा वार्ड नंबर 20 बुद्धू लाल पनारा में निवासी बाबूलाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि आधी अधूरी रोड में बारिश के समय में आवागमन में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां पर कीचड़ दलदल एवं बहते पानी से ग्रामीण की हालत बद से बद्तर हो गई है. कच्ची रोड जिससे ग्रामीण लोगों को एवं स्कूल में आने वाले बच्चे शिक्षकों को काफी परेशानी हो रही है. शिक्षक को 1 किलोमीटर दूर अपनी गाड़ी खड़ी कर कीचड़ में पैदल आना जाना पड़ता है. स्कूली बच्चे एवं टीचर इस कीचड़ में गिर भी चुके हैं, उनके पैरों में चोट भी आई है. ग्रामीण बाबूलाल ने बताया है कि बच्चे भी कई बार स्लिप होकर इस कीचड़ वाले रोड पर गिरे हैं जिससे कपड़े भी खराब हुए हैं. ग्रामीणों की यदि गंभीर तबीयत खराब हो जाए तो उनको उठा कर कीचड़ मिट्टी दलदल रोड से उठाकर सीसी रोड तक लाना पड़ता है. ग्रामीणों की पंचायत से मांग की है कि सीसी रोड से बस्ती तक स्कूल तक जो रोड खराब है उसकी मरम्मत की जाए.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.