श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम जगह जगह मनाया गया श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम जगह जगह मनाया गया श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव | New India Times

मेघनगर के अति प्राचीन मेघेश्र्वर महादेव शंकर मंदिर से ढोल बाजे-गाजे और आतिशबाजी करते हुए मटकी आजाद चौक लाकर बांधी जाती है. श्रीकृष्ण सार्वजनिक जन्माष्टमी महोत्सव का कार्यक्रम आजाद चौक पर 36 साल से मटकी फोड़ कार्यक्रम चल रहा है लेकिन कोरोना काल में 2 वर्ष बन्द था. देर रात्रि तक चला मटकी फोड़ कार्यक्रम नगर में पांच जगह रखा गया था.

झाबुआ जिले के मेघनगर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव महा पर्व की धूम रही. मेघनगर श्री कृष्ण सार्वजनिक जन्माष्टमी महोत्सव आजाद चौक मटकी फोड़ कार्यक्रम में प्रोग्राम के भूतपुर्व संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार व कांग्रेस नेता स्व, श्री केलाश बन्धु कार्यक्रम के श्री गणेश के पुर्व आजाद चौक पर उनकी तस्वीर पर नगर के समाज सेवी जैकी जैन, माईकल चरपोटा, गोपाल भाई केवट, रमेश राकेचा, जितेंद्र बन्धु, रोहीत राठोड़, विजेन्द्र केवट, संजय बन्धु, अरुण औहारी, पुर्व पार्षद कालु बसोड, पत्रकार रहीम शेरानी रवी राठौड़, आदी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

उसके पश्चात समाज सेवी जैकी जैन ने श्रीफल फोड़ कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया मेघनगर सार्वजनिक जन्माष्टमी महोत्सव आजाद चौक कार्यक्रम के संरक्षक गोपाल भाई केवट, अध्यक्ष माईकल चरपोटा, उपाध्यक्ष रमेश राकेचा, वार्ड पार्षद सन्तोष परमार, जितेंद्र बन्धु, संजय बन्धु, विजेन्द्र केवट, अरुण औहारी, उत्सव जयसवाल, मनोज केवट आदी कार्यक्रम के सहयोगी रहे

इनाम की राशी 7001 रुपये समाजसेवी सुरेश चन्द्र जैन पप्पू भय्या द्वारा रखी गई थी.

मटकी फोड़ कार्यक्रम में बेडावली, पिपली पाड़ा, गुजर पाड़ा, आदी जगहों की टीम ने भाग लिया था। हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी थी. आजाद चौक मेघनगर सार्वजनिक जन्माष्टमी महोत्सव में गुजर पाड़ा की टीम विजेता रही।

विजेता टीम को श्री कृष्ण सार्वजनिक जन्माष्टमी महोत्सव समिति मेघनगर आजाद चौक के संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के कहने पर ईनाम की राशि 7001 रुपए प्रेस क्लब जिला अध्यक्ष रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी ने अपने हाथों से विजेता टीम को वितरण की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.