ग्वालियर नगर निगम (तीसरी मंजिल) मुख्यालय सिटी सेंटर में लगी आग, मुख्यालय में महापौर ले रहीं थीं बैठक | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर नगर निगम (तीसरी मंजिल) मुख्यालय सिटी सेंटर में लगी आग, मुख्यालय में महापौर ले रहीं थीं बैठक | New India Times

नगर निगम के सिटी सेंटर स्थित मुख्याल की तीसरी मंजिल में आग लग गई। फायर ब्रिगेड अमले के कर्मचारी आग को बुझाने व भवन में भरे धुएं को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक आग लगने की वजहों का पता नहीं चला है। साथ ही आग से क्या नुकसान हुआ है इसका भी पता नहीं चला है। आग से पूरे भवन में काम करने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। खासबात यह है कि मेयर शोभा सिकरवार एमआईसी सदस्यों व विधायक सतीश सिकरवार के साथ निगम की पहली मंजिल पर बैठक कर रहे थे। उसी दौरान आग लग गई। हालांकि आग से सभी ठीक बताए जाते हैं।

घटनाक्रम के मुताबिक मेयर शोभा सिकरवार, विधायक सतीश सिकरवार, आयुक्त किशोर कान्याल सहित एमआईसी मेंबर सुबह करीब 11 बजे निगम के सिटी सेंटर स्थित मुख्यालय की पहली मंजिल पर सभागार में बैठक कर रहे थे। इसी दौरान मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर सीवर सेल के शिशिर श्रीवास्तव के कक्ष में आग लग गई। आग तुरंत ही भड़क गई और आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग से पूरे भवन में धुआं भर गया। तुरंत ही फायरब्रिगेड अमले को आग बुझाने के लिए बुला लिया गया। हालांकि आग किस वजह से लगी अभी तक पता नहीं चला है।

छतों की सीलिंग तोड़कर किया धुआं निकालने का प्रयास

निगम में मौजूद कर्मचारियों ने छतों की सीलिंग को तोड़कर भवन में आग की वजह से भरे धुएं को निकालने का प्रयास कर रहे थे। आग की वजह से कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था। हालांकि सभी कर्मचारी व अन्य लोग सुरिक्षत बताए जाते हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा

तीसरी मंजिल पर आग लगने की वजह तो सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि आग बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से लगी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.