इंदौर के विजय पांचाल ने आंखें नहीं होने के बावजूद बनाया पूरी फिल्म का म्यूजिक | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दूस्तानी, इंदौर (मप्र), NIT:

इंदौर के विजय पांचाल ने आंखें नहीं होने के बावजूद बनाया पूरी फिल्म का म्यूजिक | New India Times

इंदौर के दलोदा गांव से विजय पांचाल म्यूजिक अरेंजमेंट और म्यूजिक क्रिएशन में महारत हासिल किए हुए हैं क्योंकि उन्होंने आंखें नहीं होने के बावजूद अपनी इस कमजोरी को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का इस्तेमाल करके आंखें नहीं होने के बावजूद उन्होंने कंप्यूटर सीखा और कंप्यूटर सीखने के बाद न सिर्फ कंप्यूटर चलाना बल्कि कंप्यूटर की मदद से म्यूजिक बनाना और एकदम परफेक्शन के साथ बनाना शुरू कर दिया. विजय पांचाल के बारे में अगर बात करें तो वह बहुत ही अच्छे पियानो प्लेयर भी हैं, अगर आप उनको म्यूजिक बनाते और पियानो प्ले करते हुए देखो तो आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा, आप अपने आप पर विश्वास ही नहीं कर पाएंगे कि एक व्यक्ति कैसे आंखें नहीं होने के बावजूद भी कंप्यूटर पर इतने अच्छे तरीके से काम कर सकता है. आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता देते हैं की विजय पांचाल के कंप्यूटर में मॉनिटर नहीं है क्योंकि वह आंखों से देख नहीं सकते इसलिए उन्हें मॉनिटर की जरूरत ही नहीं पड़ती वह पूरा कंप्यूटर सिर्फ कंप्यूटर में उनका एक सॉफ्टवेयर है जिसकी मदद से चला लेते हैं. जब भी वह कीबोर्ड पर कोई भी बटन दबाते हैं तो आवाज सुनकर यह पता लगाते हैं कि कंप्यूटर में कौन सा फंक्शन अभी एक्टिव है और कंप्यूटर को क्या कमांड देनी है. उनको काम करते हुए देखना बहुत ही अद्भुत अनुभव है. हम म्यूजिक प्रेमी लोगों से यह गुजारिश करते हैं कि एक बार अगर हो सके तो विजय पांचाल के साथ काम करके देखें आपको धरती पर भगवान के होने का एहसास हो जाएगा कि जब भगवान इंसान से कोई एक चीज छीन लेता है तो उसके बदले में उसको कुछ बहुत कीमती नेमत दे देता है. तो आपको बता दें कि आने वाली फिल्म राज डर का का पूरा म्यूजिक गानों सहित बैकग्राउंड म्यूजिक का काम विजय पांचाल द्वारा किया गया है हालांकि विजय पांचाल म्यूजिक क्रिएट करके देने के बाद म्यूजिक को फिल्म की टाइमलाइन पर एडिटर की मदद से जमाया गया है परंतु जो म्यूजिक का क्रिएशन है वह हंड्रेड परसेंट विजय पांचाल द्वारा ही किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.