मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना नवेगांव थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय से मिली जानकारी के मुताबिक सट्टा लेते हुए रंगे हाथ पकड़ाई दो आरोपी जो के अलग-अलग जगह पर सट्टा लिख रहे थे जिसमें आरोपी जगदीश पिता झाड़ू लाल धुर्वे उम्र 38 साल निवासी ग्राम सुहागी के पास से ₹500 सट्टा पर्ची बरामद हुई वहीं दूसरी कार्रवाई में आरोपी गिरधारी पिता बलराम साहू उम्र 55 साल ग्राम पंचायत भतोडिया खुर्द के पास से ₹630 नगदी सट्टा पर्ची कार्बन डॉट पेन काफी बरामद की गई। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्यवाही करते हुए चार का सट्टा एक्ट के तहत दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया यह कार्यवाही थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय के सात पुलिस टीम द्वारा की गई।
