यह सरकार पूजी पतियों की सरकार है, इस सरकार में सिर्फ देश के पूंजी पतियों का भला हुआ है किसान हित के लिए कुछ भी नहीं किया: चौधरी नरेश टिकैत | New India Times

अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

यह सरकार पूजी पतियों की सरकार है, इस सरकार में सिर्फ देश के पूंजी पतियों का भला हुआ है किसान हित के लिए कुछ भी नहीं किया: चौधरी नरेश टिकैत | New India Times

मथुरा महानगर के डैंपियर नगर स्थित किसान भवन में चल रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के चिंतन शिविर में तीसरे दिन भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत आये जिनका भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, महानगर महासचिव सुनील चौधरी के नेतृत्व में महानगर के कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया. इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत श्री कृष्ण जन्म स्थान पहुंचे यहां पर कृष्ण जन्म स्थान के सचिव कपिल शर्मा ने स्वागत किया। इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत किसान भवन डैंपियर नगर चिंतन शिविर में पहुंचे. चिंतन शिविर में जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी, महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा का भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर भेंट कर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया.

चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए चौधरी नरेश टिकैत ने कहा, आज किसान बारूद के ढेर पर बैठा है किसानों पर ध्यान दें यह भारत का सबसे बड़ा संगठन है संगठन को मजबूत करें आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से करें, केंद्र सरकार ने कभी भी किसान हित के लिए कुछ भी नहीं किया यह सरकार पूजी पतियों की सरकार है इस सरकार में सिर्फ देश के पूंजी पतियों का भला हुआ है किसान हित के लिए कुछ भी नहीं किया. अब किसान इस किसान विरोधी सरकार को समझ चुका है इनके झूठे बहकावे में आने वाले नहीं है. महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है लेकिन केंद्र सरकार के नुमाइंदे हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं. अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ें किसान हित में आंदोलन करें केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी सरकार हैं। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा ने कहा भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर स्वर्गीय बाबा टिकैत के विचारों भारतीय किसान यूनियन की नीतियों से किसानों को अवगत कराये।
चिंतन शिविर में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी, आगरा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी करवा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, महानगर महासचिव सुनील चौधरी विश्वेंद्र चौधरी, जिला महासचिव चौधरी धीरी सिंह, गजेंद्र सिंह, गावार गिर्राज सिंहपरिहार, जगदीश परिहार, सौरभ आजाद, सुमन चौधरी, रोहता चौधरी, सुभाष चौधरी, मीना चौधरी, मीना ठाकुर सहित हजारों किसान कार्यकर्ता मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.