वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर स्कॉलर्स वर्ल्ड स्कूल, कशी नगर लखीमपुर खीरी की छात्राओं ने दिनांक 11 अगस्त 2022 को सशस्त्र सीमा बल (एस०एस०बी०) 70 बीएन मझरा फार्म लखीमपुर खीरी में अपने घर व अपनी बहनों से दूर देश की सुरक्षा के लिए देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए रह रहे वीरजवानों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा बंधन कर पर्व मनाया।
जवानों ने छात्राओं से राखी बंधवाते समय कहा कि हम आप को सुरक्षा का पूरा भरोसा देते हैं।
विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर (एम०डी०) श्रीमती हर्षा तोलानी जी ने अपने वक्तव्य में कहा यदि विस्तृत नजरिए से देखा जाए तो यह त्यौहार केवल एक पारिवारिक और धार्मिक त्योहार के अलावा एक सामाजिक त्यौहार भी है।
स्कूल की छात्राओं तथा उपस्थित समस्त स्टाफ नें जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विद्यालय की एम०डी० हर्षा तोलानी, हर्षिता अग्रवाल, अपर्णा बाजपाई, मोहम्मद लईक तथा विक्रांत सिंह सहित अन्य दर्जनों छात्राएँ राधिका अगरवाल, मानसी राना, पूर्णिमा अग्रहरी, निधि सिंह, वैष्णवी सिंह आदि उपस्थित रहीं।
