चोरी की 3 मोटरसाइकिलों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

चोरी की 3 मोटरसाइकिलों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव में गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल एक कबाड़ी की दुकान से बरामद की गई है जिसमें दो मोटरसाइकिल बिना नंबर की हैं और मौके पर से 3 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है ।

कहलगांव थाना के बीरबल दास के कबाड़ी की दुकान में यह तीनों मोटरसाइकिल छुपा कर रखी गई थीं जिसमें से एक हीरो होंडा कंपनी का स्प्लेंडर प्लस, यामा का बिना नंबर का मोटरसाइकिल, काला रंग का बिना नंबर का अपाची मोटरसाइकिल के साथ ही एक लोहा काटने का कटर मशीन के साथ गाड़ी काटते हुए बीरबल दास पिता स्वर्गीय फुल चंद्र ग्राम लालापुर, हीरा कुमार पिता पंकज साहू ग्राम शिवकुमारी पहाड़, मिथुन कुमार ताती पिता भारत तांती
को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया गया।

मोटरसाइकिल बरामदगी और इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए कहलगांव थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने कल देर रात छापामारी टीम का गठन किया था।

छापेमारी टीम में थाना प्रभारी श्रीकांत भारती, मनोज कुमार सिंह, चेरवा उराव, नीतीश कुमार, मुंशी प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य शस्त्र बल शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.