हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा विकासखंड तिरला में किया गया रैली का आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा विकासखंड तिरला में किया गया रैली का आयोजन | New India Times

मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड तिरला द्वारा जनपद पंचायत परिसर तिरला स्थित आजीविका भवन में हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के पश्चात प्रतिभागियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा दिनांक 13 से 15 अगस्त तक हर घर में लगाने हेतु प्रेरित किया साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को समझाया गया. इस कार्यक्रम में आरसेटी संस्थान के माध्यम से चलाए जा रहे बकरी पालन प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थी, विकासखंड प्रबंधक राकेश सिंह तोमर, सहायक विकासखंड प्रबंधक श्रीमती रजत शर्मा आरसेटी संस्थान से श्रीमती वर्षा जैन एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।
उक्त जानकारी राकेश सिंह तोमर विकास खंड प्रबन्धक NRLM तिरला द्वारा दी गई है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.