धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने जिला स्तरीय सीएलजी सदस्यों के साथ की बैठक | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने जिला स्तरीय सीएलजी सदस्यों के साथ की बैठक | New India Times

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिला स्तरीय सीएलजी सदस्यों के साथ सीएलजी मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें जिला स्तरीय सीएलजी सदस्य गिरीश गर्ग, दीपू कुशवाह अजीत पुरोहित, मुकेश चंद प्रताप सरपंच डॉ. डूंगर सिंह सिसोदिया, मुस्ताक कुरैशी, विक्रम सिंह, हरी शंकर शर्मा, राजेश कुमार मीणा व उदयवीर सिंह उपस्थित रहे। सीएलजी मीटिंग में जिले की कानून व्यवस्था व आगामी मोहर्रम, रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस के पर्वो के दौरान शांति व्यवस्था एवं अन्य कई पहलुओं पर विचार विर्मश हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपराधों की रोकथाम के लिए, अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस का हरसंभव सहयोग देने की अपील की गई। इसके साथ साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्तमान समय में हो रहे साईबर अपराधों से सावधान रहने की बात रखी गई तथा सभी को समझाईश की गई कि वह ऐसे किसी अनावश्यक मोबाईल काॅल आने पर विश्वास ना करे तथा ऐसी घटना होने पर पुलिस को सूचित करे। साईबर क्राईम पर अंकुश लगाने के लिए सभी सीएलजी सदस्यों से अपने अपने क्षेत्र में निवासरत आमजन को समझाईश करने की अपील की गई। इस दौरान सीएलजी सदस्यों द्वारा भी अपनी बातों को प्रमुखता से रखा गया तथा विभिन्न समस्याओं एव सुझावों जिसमें शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने, पुलिस गश्त बढाने, शहर के सीसीटीवी कैमरे सही करने को लेकर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। मीटिंग के दौरान पुलिस के साथ मिलकर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आगामी पर्व व त्यौहारों में सौहार्दपूर्ण माहौल रखने की सहयोग की अपील की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.