विवांता क्रिटिकल केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं जन्नत क्लीनिक मोहखेड़ के सयुक्त तत्वधान में निःशुल्क स्वास्थ परिक्षण शिविर संपन्न | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विवांता क्रिटिकल केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं जन्नत क्लीनिक मोहखेड़ के सयुक्त तत्वधान में निःशुल्क स्वास्थ परिक्षण शिविर संपन्न | New India Times

अंबेडकर भवन मोहखेड़ में जन्नत क्लीनिक मोहखेड़ के सौजन्य से विवांता क्रिटिकल केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ परिक्षण शिविर आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मजीद खान एवं फरीदा खान ने फीता काट कर किया. शिविर में लगभग 600 मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर नि:शुल्क स्वास्थ परिक्षण कराया! शिविर में निःशुल्क दवाई वितरण भी की गई! कैंप में 38 लोगों की ईसीजी की गई! 200 से अधिक लोगों का शुगर टेस्ट किया गया! कैंप में अपनी विशेष सेवा देने पहुंचे विवांता क्रिटिकल केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की संचालक डॉ. श्रद्धा शर्मा के नेतृत्व में डॉ. पराग मनपे एम.डी. मेडिसिन, डॉ. नीलांजना सिंघई जैन बांझपन प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. रोनिक बांसोड जोड़ प्रत्यारोपण एवं आर्थोस्कोपी सर्जन, डॉ. पंकज अंदेलकर बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ ने अपनी उचित सेवाए दी विवांता क्रिटिकल केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से दवाई वितरण की गई जिसका लाभ कैंप में आए समस्त लोगों को मिला उसमें प्रत्येक मरीज को दवाई के साथ इलाज मिला, 36 लोगों की ईसीजी की गई, 200 से अधिक मरीजों की शुगर जांच की गई साथ में सहयोग प्राप्त हुआ. नेमा क्षारसूत्र संस्थान से डॉ.पवन नेमा आर्यवेदा चार्य, डॉ.रश्मि नेमा आयुष चिकित्सा अधिकारी इनके सौजन्य से आयुर्वेदिक उपचार किया साथ में राधा रमण हॉस्पिटल से पधारी डॉ. चित्रा ठाकुर, एम.डी. स्त्री रोग विशेषज्ञ ने भी अपनी सेवाएं दी. आर.ए.बी.एल. कॉलेज के संचालक गुलाब सिंह लोधी ने कैंप में आकर अपना विशेष सहयोग दिया साथ में माधव, जल प्रबंधन अधिकारी भी उपस्थित रहे. विशेष सहयोग सहयोग यूनाइटेड हेल्थ वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडिया का प्राप्त हुआ. प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.सोयल खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह के सामाजिक सेवाएं और नि शुल्क कैंप हम लगातार लगा रहे है
विवांता क्रिटिकल केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के पी.आर. ओ.अभिषेक चंदेल ने बताया कि विवांता हॉस्पिटल वोलिंटियर नर्सिंग स्टाफ सोनम, प्रीति वर्मा, अंजली विश्वकर्मा एवम शोएब खान ने अपनी सेवाए दी कार्य क्रम को सफल बनाने मोहखेड़ ग्राम के फैय्याज खान पहुंचे साथ में गुलाब सिंह राजपूत, अबीर चंद साहू उपस्थित थे, विशेष सहयोग प्राप्त हुआ सरिता साहू,शकील खान,शफीक खान, सलमान खान, मोहित नागोतिया, सिद्धार्थ सिद्धू साहू, आकाश सातपुते,सोनू प्रजापति, जितेंद्र सोनी, मोनू चंदेल, दीक्षा चंदेल, शिवानी साहू ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article