बरसात में भारी परेशानी को देखते हुए आम जनता को राहत देने की कोशिश, ऑटो यूनियन ने रोड की मरम्मत का उठाया बीड़ा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बरसात में भारी परेशानी को देखते हुए आम जनता को राहत देने की कोशिश, ऑटो यूनियन ने रोड की मरम्मत का उठाया बीड़ा | New India Times

मुख्य सड़क में वर्षा से भारी गड्ढे उभर गये थे जिसकी वजह से सड़क में वाहन चलाने में असुविधा हो रही थी। इन गड्ढे को भरने के लिए ऑटो यूनियन ने मरम्मत कर डामर का मसाला लाकर चर्च के समीप पुलिया में गड्ढे भरे। इस दौरान हनोतिया और डूंगरिया सहित शहर में सवारी को ढोने वाले ऑटो चालकों ने मुख्य सड़क पर गड्ढे को श्रमदान करके भरा. ऑटो चालकों ने बताया कि भारी बरसात में आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था कई बार जिम्मेदारों से गुहार लगाने के बाद भी निराकरण नहीं किया गया जिससे परेशान होकर हम स्वयं से ही रोड की मरम्मत कार्य कर रहे हैं जिसकी सराहना नगर में जमकर तारीफ की जा रही है.
ऑटो चालक जिब्राइल खान, अमर डेहरिया, संतोष गडरिया, इरफान खान आदि का सराहनीय योगदान रहा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.