आपके दम पर ही बनी है, हमारी शहर सरकार, पूर्व सीएम कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ ने माना जनता का आभार | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आपके दम पर ही बनी है, हमारी शहर सरकार, पूर्व सीएम कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ ने माना जनता का आभार | New India Times

जनसेवा व जिले के विकास के लिए समर्पित पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के विकास कार्यों से ना केवल मप्र बल्कि सम्पूर्ण देश परिचित है। उन्हीं के पदचिन्हों पर चल रहे उनके सांसद पुत्र श्री नकुलनाथ ने भी जिले के विकास के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। वर्तमान में मप्र सहित छिन्दवाड़ा में सम्पन्न हुये नगरीय निकाय चुनाव में जिले के मतदाताओं ने कांग्रेस के प्रति अपना सम्पूर्ण आशीर्वाद प्रदान कर यह सिद्ध कर दिया है कि जिले की प्रगति, उन्नति और भविष्य में छिंदवाड़ा के व्यवस्थित विकास के लिये कमलनाथ रूपी पूर्व मुख्यमंत्री के साथ ही जिले के सांसद श्री नकुलनाथ व समस्त परिषदों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों का स्थापित होना नितांत आवश्यक है जिसका स्वरूप आज जिलेवासियों ने प्रस्तुत कर नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा में महापौर पद सहित अन्य कांग्रेस के प्रत्याशियों को बहुमत प्रदान कर अपना विश्वास जताया है।

विदित हो कि विगत 15 वर्षों से नगर पालिका परिषद और तदोपरांत नगर पालिका निगम के रूप में गठित होने वाली भाजपाई परिषद ने अपनी मनमानी की व श्री कमलनाथ जी द्वारा प्रदत्त सौगातों को अनदेखा किया। आज तक छिन्दवाड़ा शहर विकास से सैकड़ों मील दूर रहा है। भाजपा सरकार की मनमानी के चलते नगरवासियों को विभिन्न तरह के टैक्स और अन्य व्यवधानों का सामना करना पड़ा है। परन्तु इसके उपरांत भी राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते प्रदेश व शहर की नगर पालिक सरकार आमजन पर भारी रही है। जिसका दुष्परिणाम शहरवासियों ने ना केवल देखा है बल्कि भोगा भी है।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी व जिले के युवा सांसद श्री नकुलनाथ जी ने अपने शहर में आई इस जनजाग्रति के प्रति अपना सम्पूर्ण आभार व्यक्त करते हुये नगर के सम्पूर्ण मतदाताओं के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करते हुये उन्हें बधाई दी है कि आपने अपनी जागरूकता, अपनी दूरगामी सोच और शहर को व्यवस्थित बनाने की कल्पनाओं के साथ एक युवा के साथ, नगर के उन जिम्मेदार व्यक्तियों के हाथ में शहर विकास की वह कमान सौंपी है जिसकी मिसाल सम्पूर्ण मप्र में कहीं नहीं मिलेगी। हम आपके प्रति आभारी है कि आपने शहर के नवनिर्माण के प्रति हमारी सोच से अपनी सोच को जोड़ा और यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। श्री कमलनाथ जी व श्री नकुलनाथ जी सहित कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिये सभी को हार्दिक बधाई प्रेषित की है। इस ऐतिहासिक सफलता के लिये आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। साथ ही हमारी यह अपेक्षा है कि भविष्य की सोच को लेकर आप सदैव हमें और हम आपको मार्गदर्शन देते रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article